Bishnugarh News: एम्बिशन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान निदेशक विवेक कुमार ने ध्वजारोहण किया और सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर हैं। देश के शासन व्यवस्था में हमारी भी भागीदारी होती है। यह दिन देश की कई जातियां, संस्कृतियों और धर्मों को एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व की याद दिलाता है। हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की व्याख्या करते हुए हमारी रक्षा करता है।
इस मौके पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। विद्यालय की कुछ छात्राए रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ शुरू हुई। मंच संचालन सहायक शिक्षक सुशील कुमार पाठक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने, परेड, गीतों, भाषण, नाटक, नृत्य आदि के प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मंडल, समाजसेवी सुनैना दुबे, गौरव कुमार दुबे, राजेश कुमार दुबे, सुशांत कुमार पाठक, दीपक कुमार वर्मा, रोहित वर्मा, राजेश रजक, रूपाली देवी, सुष्मिता प्रिया, मानसी देवी, उषा देवी, रिता देवी,लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी, प्रिया दुबे, अमित तरुण, विकास कुमार राणा, बाबूचांद सोरेन, रिया सोनी, कांति देवी, मनोज रजक, राजेंद्र राम, तेजो बिरहोर के अलावा सभी विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।