Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News: BEEO के पुनर्पदास्थापना पर शिक्षकों ने दी बधाई

Barkagaon News: BEEO के पुनर्पदास्थापना पर शिक्षकों ने दी बधाई

Barkagaon News: प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद को बड़कागांव में पुनर्पपदस्थापित होने पर प्रखंड के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। ज्ञात हो कि संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के आदेशानुसार उनका स्थानांतरण कोडरमा जिला के जयनगर प्रखंड में किया गया था। स्थानांतरण के फल स्वरुप जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा दिनांक 29 नवंबर 2024 को उन्हें पद स्थापित जिला में योगदान के लिए विरमितत किया गया। पुनः संयुक्त सचिव के आदेशानुसार उनके स्थानांतरण को विलोपित करते हुए बड़कागांव मैं पुनर्पदास्थापित कर दिया गया।

उक्त आदेश के आलोक में उन्हें कोडरमा जिला से विरमित करते हुए हजारीबाग भेज दिया गया। जहां उन्होंने 24 दिसंबर 2024 को योगदान के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग कार्यालय में आवेदन दिया। जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग के न्यायालयी कार्य से रांची में होने के करण 27 दिसंबर 2024 को उनका योगदान स्वीकृत हुआ। शिक्षकों के वेतन निकासी में तत्परता दिखाते हुए उन्होंने 28 दिसंबर 2024 को विपत्र पर अपना हस्ताक्षर कर दिया ताकि शिक्षकों का वेतन समय पर मिल सके। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री जवाहर प्रसाद पिछले दो सालों से बड़का गांव में अपनी सेवा दे रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद बड़का गांव में बीईईओ का पद खाली हो गया था, जिससे शिक्षकों के वेतन भुगतान के साथ-साथ विभागीय कार्यों में परेशानी हो रही थी।

उनके पुनर्पदस्थापन से शिक्षकों में एक नई आशाएं जागी हैं। उन्हें बधाई देने वालों में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष चेतलाल राम, रवि शंकर पाठक, विनोद रजक, रामसेवक रविदास,अवधेश कुमार, देवकांत शर्मा, बबीता कुमारी, मो असलम अंसारी, संजय कुमार, अशोक कुमार, इजहार अली अंसारी रविंद्र कुमार, उचित्रा देवी, राजकुमार सिंह, रामकिशोर राम, विनोद गंझू, अंतेश साव, दिलचंद कुमार दास, संतोष कुमार, रूपा कुमारी, जयप्रकाश दास, कृष्ण कुमार सिन्हा आदि दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular