- कूद रेलवे स्टेशन वार्ड 24 में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान
Hazaribagh News: नगर निगम के आयुक्त महोदय ने स्वयं पहल कर के पिपराडीह वार्ड नंबर 24 में वर्षों से खराब चापाकल और पानी की समस्या का समाधान हेतु निरीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान, उनके साथ स्थानीय हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष शाहिद हुसैन, प्रेम कुमार, दिलीप साव और अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।
पिपराडीह वार्ड नंबर 24 में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। कई चापाकल खराब होने के कारण स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को संज्ञान में लेते हुए उप विकास आयुक्त महोदय ने नगर निगम आयुक्त को इस समस्या का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया था।
अपने निरीक्षण के दौरान, नगर निगम आयुक्त ने स्वयं विभिन्न स्थानों पर जाकर चपाकल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कई चापाकल वर्षों से खराब पड़े थे और उन्हें तत्काल मरम्मत की आवश्यकता थी। नगर आयुक्त महोदय ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन चपाकलों की मरम्मत कराई जाए ताकि स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या से राहत मिल सके।
नगर निगम आयुक्त के इस दौरे से स्थानीय निवासियों में एक नई उम्मीद जगी है। उन्होंने आयुक्त महोदय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस पहल से उन्हें पानी की समस्या से निजात मिलेगी।