Friday, February 27, 2026
HomeLatest NewsBarkagaon News: विधायक रोशनलाल चौधरी ने भाजपा के सदस्यता अभियान का ऑफलाइन...

Barkagaon News: विधायक रोशनलाल चौधरी ने भाजपा के सदस्यता अभियान का ऑफलाइन सदस्य बनाने का किया शुभारंभ

Barkagaon News: बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता एवं मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी के संचालन में तलसवार पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधायक रोशनलाल चौधरी ने भाजपा के ऑफलाइन सदस्य बनाने का शुभारंभ किया।

बैठक के बाद विधायक ने टिकरी टांड़ में स्थानीय लोगों के लिए बिजली विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें, ताकि संगठन और मजबूत हो सके।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पंचायत संयोजक सुरेश महतो, मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, जागेश्वर तुरी उर्फ बढ़न तुरी, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर, केदार महतो, मंगल तुरी, संजय मिर्धा, सुरेश महतो, केदार महतो, नागेश्वर तुरी, रामदास तुरी, राथो गंझू, अशोक कुमार, मिथलेश कुमार साव, गिरधारी महतो, अजय कुमार, अभिषेक कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular