Monday, March 10, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कर्णपुरा...

Barkagaon News : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कर्णपुरा महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित

Barkagaon News : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कर्णपुरा महाविद्यालय में प्राचार्य कीर्तिनाथ महतो की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण रखते हुए, श्रद्धांजलि अर्पित किया महाविद्यालय के सचिव टुकेश्वर प्रसाद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह मृदभाषी व अर्थशास्त्र विषय के विद्वान थे। इन्होंने नरसिम्हा राव की सरकार में 1991 से 96 तक वित्त मंत्री रहते हुए भारत को आर्थिक मंदी से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाये थे।

प्राचार्य कीर्तिनाथ महतो शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वर्ष 1995 से लेकर 2019 तक लगातार 33 वर्षों तक राज्यसभा सांसद रहे, इसी बीच 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर भी रहे। इनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 ई को हुई, देश की विभाजन के पश्चात इनका परिवार भारत चला आया। यहां इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त किए। कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त किया। डॉ मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर के रूप में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे, बाद में वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के गवर्नर (1982– 85) , विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष भी रहे।

महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरा देश एक विद्वान को खो दिया, अर्थशास्त्र विषय के प्रख्याती प्राप्त विद्वान थे ,इन्हें भारत के प्रतिष्ठित अवार्ड पद विभूषण (1987), सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993–94) एवं यूरो मनी अवार्ड (1993) से नवाजा गया।

मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रोफ़ेसर ज्योति जलधर, प्रो फजरुद्दीन, प्रो सुरेश महतो, प्रो एन के दांगी , प्रो अनु कुमारी ,प्रो ऋतुराज दास,प्रो पवन कुमार, प्रो ललिता कुमारी, प्रो लालदेव महतो, प्रो रामकिशोर प्रसाद दांगी एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी नेमधारी राम, अनिता कुमारी, धानेश्वर महतो, धनुनाथ प्रसाद ,कृष्णा पटेल, चंचल प्रसाद मेहता, अंजना कुमारी, मालती देवी, जयमनी देवी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular