- अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य- रोशन लाल चौधरी
Barkagaon News: भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल के हरली पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी की अध्यक्षता में सदस्यता महापर्व को लेकर बैठक की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं सदस्यता अभियान के प्रभारी महेंद्र राम बिहारी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पांच पंचायत के पांच बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत देशव्यापी त्यौहार जो चल रहा है ।उसमें संगठन के कार्यकर्ता अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करें। जो विधायक के रूप में यहां की जनता ने हमें जिम्मेवारी दी है। उसका पूरा श्रेय यहां के एक-एक कार्यकर्ता एवं साथियों का है इसलिए उन्हें आभार व्यक्त करते हैं। आपके बीच हमेशा संगठन या व्यक्तिगत रूप से हमेशा जुड़े रहेंगे और आप लोगों का सहयोग से हर समस्या का समाधान करेंगे।
पुर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कार्यकर्ता एवं यहां की जनता ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का काम किया है। इसके लिए बड़कागांव की जनता बधाई के पात्र हैं। सांसद एवं विधायक हमारे अपने पार्टी से हैं इसलिए बड़कागांव की सम्पूर्ण समस्या का समाधान इनके कंधे पर है।
सदस्यता अभियान के प्रभारी महेंद्र राम बिहारी ने कहा कि देशव्यापी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए हमलोगों को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए 15 जनवरी तक हरेक गांव टोलों तक सदस्य बनाना है। 8800002024 नं पर मिस्ड कॉल करने पर लिंक आने के बाद लिंक को खोलकर उसमें फॉर्म भरकर सदस्य बनना है। साथ ही साथ अपना सदस्यता कार्ड भी डाउनलोड कर लेना है।
मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी, पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, जिला प्रभारी महेंद्र राम बिहारी, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पुर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, नरेश साव, बेचन साव, मुकुटधारी महतो, उपाध्यक्ष किशोर राणा, अशोक साव, महामंत्री दिनेश करमाली, सुमन गिरी, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, उमेश दांगी, पुर्व मुखिया महेंद्र महतो, अशोक महतो, बढ़न तुरी, कुंवर महतो, पंसस कौशल्या देवी, संतोष कुमार, मेघन कुमार, अकल मुंडा, सुरेश महतो, नागेश्वर महतो, मनोज प्रभाकर, सेवंती कुमारी, देवंती देवी, शांति देवी, गायत्री देवी, सुनील उरांव, जुगेशर बेदिया, बलदेव राम, रवि कुमार दांगी, उमाशंकर महतो, भुपाल स्वर्णकार, चिंतामणि महतो, भगीरथ ठाकुर, सचिदानंद पांडेय, अमन गंझु समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन एवं बैठक की समाप्ति की घोषणा मंडल महामंत्री दिनेश करमाली ने किया।