Barkagaon News: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा खरीदने वालों में मुख्य रूप से अतहर इमाम, इमरान अहमद, फैसल अख्तर, नियाज़ अहमद, बबलू पासवान और मुजाहिदुल हुसैन शामिल है।
सर्वसम्मति से 8 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया जिसमें दीपक दास, गौतम वर्मा, मंजर अली, रजाउल हक, दिलीप कुमार, आमिर अकबर, गीता देवी एवं गीता देवी शामिल हैं।
बीसीओ भूपेंद्र महतो ने बताया के कार्यकारी अध्यक्ष मुदस्सर अकबर के देखरेख में नामांकन प्रक्रिया और चुनाव संपन्न होगा। बीसीओ ने कहा के 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी। 12 से 2 बजे तक आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा। 2:30 बजे विद्यमान्य नामांकन की सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 3 से 3:30 बजे तक नामांकन वापसी किया जाएगा। अगर कोई नामांकन वापसी होती है तो दोबारा नामांकन सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 4:30 बजे चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 27 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। चुनाव समाप्ति के पश्चात तुरंत मतों की गिनती की जाएगी। उक्त सभी कार्यक्रम पंचायत भवन बादम के प्रांगण में संपन्न होगा। कुल 493 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
