Sunday, July 27, 2025
HomeLatest Newsराजीव रंजन प्रसाद : जब तक गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा नही देंगे...

राजीव रंजन प्रसाद : जब तक गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा नही देंगे विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

हजारीबाग : गृहमंत्री अमित शाह Amit Shah द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के उपर अपमानजनक टिप्पणी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध गलत एफ आइ आर के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान और संविधान निर्माता डाॅ.भीमराव अंबेडकर के असमान के लिए देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। भाजपा हमेशा लोकतंत्र और संवैधानिक मुल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस बार तो हद पार कर दी। संविधान के पचहत्तर वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर चर्चा की मांग रखी। अडानी, मणिपुर, संभल जैसे मामलों पर सदन में बहस की मांग लगातार ठुकराए जाने के बाद प्रतिपक्ष की संविधान पर चर्चा की मांग ली गई।

इस मौके पर कांग्रेस समेत सभी दलों ने सरकार को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मुल्यों की प्रतिबध्दता दिलाई। समता समानता और न्याय के डाॅ.भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह भाजपा को कतई रास नही आई। सत्तापक्ष ने लगातार विपक्ष को बोलने से रोकने की कोशिश की। यही नही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डाॅ.भीमराव अंबेडकर का अपमान कर संघ और भाजपा के मनुवादी मानसिकता उजागर कर दी।

अमित शाह ने कहा “अभी एक फैशन हो गया है” अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।

आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत भाजपा की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया था और बैसाखी सरकार बनाकर लोकतांत्रिक मुल्यों का पाठ पढ़ाया था। लेकिन भाजपा ये खीज अब संविधान निर्माता पर निकाल रही है और बाबासाहेब का अपमान किया गया है। लेकिन दुख की बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज कर दी।

कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष पीएम मोदी से अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। लेकिन मोदी सरकार डाॅ.भीमराव के अपमान को अपराध मानने को तैयार नही है। उल्टे भाजपा ने सांसद की कारवाई ठप रखी है। यही नही अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया। भाजपा ने षड़यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धराओं के तहत एफ आइ आर दर्ज करा दी गई।

भाजपा और उसकी मातृ संस्था हमेशा से डाॅ.भीमराव अंबेडकर और संविधान विरोधी रही है। उन्होंने न सिर्फ संविधान के निर्माण के समय से ही विरोध किया बल्कि इससे पहले डाॅ.भीमराव अंबेडकर को चुनाव हरवाया धा।

कांग्रेस डाॅ.भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर अमित शाह के इस्तीफे का मांग अटल है। जब तक अमित शाह इस्तीफा नही देंगे हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

प्रेसवार्ता मे प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, संजय तिवारी, अशोक देव जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, सुरजीत नागवाल, युवा अध्यक्ष प्रकाश यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष साजिद अली खान, कृष्णा किशोर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular