Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsTatiJhariya News: आंगनबाड़ी केंद्र बिशाय में आमसभा में सहायिका का चयन

TatiJhariya News: आंगनबाड़ी केंद्र बिशाय में आमसभा में सहायिका का चयन

TatiJhariya News: टाटीझरिया पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बिशाय में गुरूवार को सहायिका चयन हेतू आमसभा का आयोजन किया गया। जहां बाहुल्य जाति अनुसूचित जनजाति है। आम सभा के दौरान मुखिया सुरेश यादव, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा झारखंड सरकार के द्वारा चयन के लिए दिए गए दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद चयन प्रक्रिया को पूरा करते हुए सहायिका का चयन किया गया।

सबिता टुडू को बिशाय आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका के लिए चयनित किया गया है। वहीं इस दौरान पंचायत समिति सदस्य गुडिया देवी, एएनएम रेणु कुमारी, पंचायत सचिव अनिता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बिशाय के प्रधानाध्यापक, सहिया सुनिता देवी समेत अन्य ग्रामीण कई जनता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular