TatiJhariya News: टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के भराजो पंचायत भवन में मुखिया स्वास्तिका कुमारी की उपस्थिति में गुरूवार को जरूरतमंदों के बीच 120 कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान मुखिया स्वास्तिका कुमारी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के भराजो एवं अमनारी गांव के असहाय, वृद्ध, दिव्यांग, जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। वह क्षेत्र में हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा करना परम धर्म है।
मौके पर उपेंद्र पांडेय, महेश अग्रवाल, कौलेश्वर कुमार,सुनीता देवी,उर्मिला देवी, कृष्णा प्रसाद,सुधीर कुमार,रघुनंदन प्रसाद,नागेश्वर प्रजापति,सरयु ठाकुर,सुरेंद्र राम,दीपक कुमार,दीपक दास समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।