Hazaribagh News: पेलावल के रहने वाले रेहान अख्तर एवं ऑटोबॉय हेल्पिंग इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान मे 08 जनवरी को कोर्रा स्थित जबरा, बॉम्बे कॉलोनी भुइयां टोला एवं मटवारी में सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े वितरण किया।
इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना है। रेहान अख्तर ने हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट को यह जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे दोनों के संयुक्त तत्वाधान में सफलतापूर्वक चिन्हित लोगों को गर्म कपड़े वितरण किया गया।
गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम में हजारीबाग हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष शाहिद हुसैन, काशिफ अदीब, प्रेम कुमार, शाहिद रजा, मो कामिल और ऑटोबॉय हेल्पिंग इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के रवि कुमार साव, शिव राज, अनुराग कुमार रॉकी बिस्वास, हिमांशु कुमार अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से शामिल थे। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट एवं ऑटोबॉय हेल्पिंग इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने मिलकर गर्म कपड़े का वितरण किया और इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि “हमारा मकसद सिर्फ जरूरतमंदों की मदद करना नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है। हम चाहते हैं कि अन्य लोग भी इस तरह के कार्यों में आगे आएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”
ऑटोबॉय के सचिव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इस ठंड में गर्म कपड़े का वितरण काफी महत्व अधिक है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। हम चाहते हैं कि हमारी छोटी-सी कोशिश से उनकी जिंदगी में कुछ सुधार हो सके।”
अनुराग कुमार ने कहा, “हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों की मदद करना है। हम लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे।”
इस गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम को स्थानीय लोगों ने भी सराहा। कोर्रा क्षेत्र के निवासियों ने रेहान अख्तर के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है।
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट एवं ऑटोबॉय हेल्पिंग इंडिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने पहले भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य किए हैं और आगे भी इस प्रकार के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया है। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि वे भविष्य में और भी अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए तत्पर हैं।
इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से ट्रस्ट न केवल जरूरतमंदों की मदद करता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी फैलाता है। ट्रस्ट का मानना है कि हर व्यक्ति को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
रेहान अख्तर के सहयोग से ट्रस्ट का यह संयुक्त प्रयास एक सफल और सराहनीय कदम रहा। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है, जो एक स्वस्थ और मजबूत समाज की नींव रखता है।