Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsRanchi News: भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को...

Ranchi News: भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को सक्रिय राजनीतिक में वापसी करने पर शाॅल ओढाकर किया स्वागत

Ranchi News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के रांची धूर्वा स्थित आवास पर दिन गुरूवार को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाक़ात की। भाजपा के सक्रिय राजनीतिक में वापसी करने पर शाॅल ओढाकर सहृदय स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उनके बीच रखी एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सक्रिय राजनीतिक में आने से नई बुलंदियों को छुएगा और संगठनात्मक मजबूती स्थापित होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार मुलाक़ात की। संगठात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा किया एवं संगठनात्मक कार्यों पर भी बातचीत की।

मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को शाॅल ओढाकर सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन कर कहा कि झारखंड के सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा परिवार में खुशी की लहर है। आपके वापसी से हमें बेहद खुशी है। कहा कि आपके मार्गदर्शन में भाजपा परिवार झारखंड में नया आयाम स्थापित करेगा और मजबूती के साथ विपक्ष की भुमिका सक्रियता से निर्वहन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular