Thursday, June 26, 2025
HomeLatest NewsTatiJhariya News: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, लोगों ने किया सड़क...

TatiJhariya News: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

TatiJhariya News: टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 522 हजारीबाग-बगोदर मुख्य सड़क के होलंग चौक में तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से सडक पार कर रहे वृद्ध की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 65 वर्षीय लाखो महतो होलंग गांव का निवासी हैं।

घटना रविवार देर शाम 7:30 बजे की है। लोगों ने बताया कि हजारीबाग से विष्णुगढ़ की ओर तेजी से जा रहे बोलेरो ने उसे अपने चपेट में ले लिया। वाहन का नंबर भी है। इस सडक हादसे में लाखो महतो बुरी तरह से घायल हो गएं। आननफानन में उन्हें हजारीबाग अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। इधर घटना की खबर सुनते ही परिजन व आसपास के लोग एकजुट होकर करीब एक घंटे तक एनएच-522 मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लाखो महतो के तीन पुत्र भोला महतो, गिरधारी महतो, लालमन महतो हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। गांव व आसपास क्षेत्र में मातम पसर गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular