Tuesday, February 4, 2025
HomeLatest NewsRanchi: एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने गुलाम अहमद...

Ranchi: एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने गुलाम अहमद मीर का किया भव्य स्वागत, राजनीतिक परिदृश्य पर हुई चर्चा

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के रांची आगमन पर शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से मीर का अभिनंदन किया। इसके बाद प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी की रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई।

गुलाम अहमद मीर ने इस दौरान झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य में संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी नेताओं को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। जबकि मुन्ना सिंह ने कहा, गुलाम अहमद मीर के अनुभव और नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस एक नई दिशा और मजबूती की ओर बढ़ेगी। मीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संगठनात्मक सुधार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मीर का स्वागत किया। पार्टी के इस जोशीले आयोजन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular