Monday, February 3, 2025
HomeLatest NewsHazaribagh Youth Wing ने निभाई समाजसेवा की जिम्मेदारी, शीतकालीन राहत अभियान के...

Hazaribagh Youth Wing ने निभाई समाजसेवा की जिम्मेदारी, शीतकालीन राहत अभियान के तहत 200 कंबल वितरित

  • समाज सेवा की दिशा में हजारीबाग यूथ विंग का शीतकालीन राहत अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। :– चंद्र प्रकाश जैन।
  • हमारे अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्दी के मौसम में जरूरतमंद की मदद करना है। युवा पीढ़ी को समाज सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना हमारी प्राथमिकता है :– करण जायसवाल।
  • कंबल वितरण अभियान समाज में एकजुटता का संदेश देता है। हम इसे सर्दी के मौसम तक निरंतर जारी रखने का संकल्प लेते हैं :– संजय कुमार।

Hazaribagh Youth Wing द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत इस रविवार को 200 कंबल का वितरण किया गया। यह अभियान प्रति रविवार को आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत जरूरतमंदों को सर्दी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए जाते हैं।

इस रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम नगवां टोल प्लाजा के समीप आयोजित किया गया। इसके साथ ही दूसरा कार्यक्रम बड़ा बाजार चौक पर आयोजित किया गया, जहां जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पूरे सर्दी के मौसम तक, फरवरी 2025 तक, प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने हजारीबाग यूथ विंग के अभिभावक स्वरूप सुरेंद्र खण्डेलवाल,सरजू यादव संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, सहसचिव डॉक्टर बी वेंकटेश, उपाध्यक्ष विकाश केशरी,जय प्रकाश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खण्डेलवाल,गुंजन मद्धेशिया,मोहम्मद ताजुद्दीन,विकाश तिवारी, शम्पा बाला, उदित तिवारी,प्रिंस कसेरा,अभिषेक पांडे, प्रवेक जैन,सिद्धू सिंह चौहान,मानी देवी, दीपक कुमार,कुलदीप कुमार,संजना कुमारी, सृष्टि कुमारी,सत्यम कुमार,रानी कुमारी,अमर कुमार,डिम्पल कुमारी,टुक टुक कुमार सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की हमारे समाज में जरूरतमंदों की मदद करना हमारी प्राथमिकता है, और हजारीबाग यूथ विंग का शीतकालीन राहत अभियान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम लगातार चलाने का हमारा उद्देश्य है ताकि सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति कठिनाई का सामना न करे। मैं टीम के सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस नेक काम में भाग लिया और हम इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा की शीतकालीन राहत अभियान का उद्देश्य लोगो को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है। यह कार्यक्रम सर्दियों में खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह अभियान पूरी सर्दी के मौसम में चलता रहे, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकें।

सचिव संजय कुमार ने कहा की हमारी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा कंबल वितरण अभियान हर रविवार को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की हमारी कोशिश का हिस्सा है। यह कार्यक्रम उन सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए है जो सर्दी के मौसम में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह पहल समाज में एकजुटता का संदेश देगी और हम इसे अगले कुछ महीनों तक निरंतर जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular