- भाजपा के नीति सिद्धन्त को जन जन तक पहुंचाएं : मनोज यादव
Chauparan News: चौपारण प्रखंड अंतर्गत सेलहारा पंचायत सचिवालय में संगठन महापर्व के अवसर पर सदस्यता अभियान के लिए बुधवार को पूर्वी मंडल कि बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने की। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि भाजपा जन जन से जुड़ी पार्टी है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं, महिलाओं को पार्टी से जोड़े।
भाजपा के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाएं। रमेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास चाहती है और ये तभी संभव है, जब अधिक से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ें। बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जिप सदस्या आरती कौशल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, महामंत्री बालेश्वर साव, अरविंद सिंह, भाजपा नेता गजाधर प्रसाद, सुनील सिंह, आशीष सिंह, नरेन्द्र पांडेय, विजय यादव, संजय सिन्हा, बिनोद यादव, युवा अध्यक्ष रंजन सिंह, अरविंद साव, महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती देवी, मुखिया मंटू सिंह, अनिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, प्रवीण सिंह, सुदेव यादव, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार, विवेक पांडेय, सुदीप सिंह, नारायण साव, महेश यादव, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, अशोक यादव, कैलाश भुइयां, भाजपा नेता सकलदेव यादव, रामधनी यादव, मुकेश सिंह, अशोक पासवान, बिनोद यादव, अशोक प्रजापति, कपील यादव, पिंटू सोनी, रविन्द्र कुमार, ब्रह्मदेव रविदास एवं रंजीत भुइयां समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।