Bishnugarh News: घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाने वालों के खिलाफ बुधवार को गाल्होबार में चेतावनी अभियान चलाया गया। इसमें 40 प्लस क्लब के लोग शामिल हुए। गाल्होबार के रजक टोला, बरनवाल टोला, ठाकुर मोहल्ला, मुस्लिम टोला, केंदुवाडीह बस्ती, बरवड़ा चौक, अंबेडकर बस्ती, तरवाटांड, सिमरबेड़ा, टंडवा आदि में स्वच्छता पसंद दर्जनों लोगों ने बाइक रैली निकालकर घर का गंदा सड़क पर बहाने वालों को रोकथाम करने की नसीहत देते हुए पुनः ऐसी हरकत करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान तख्ती लिए लोगों ने स्वच्छता संबंधित कई तरह के नारे भी लगाए गए।
नेतृत्वकर्ता आजसू नेता राजेंद्र मंडल, उपमुखिया इरफान अंसारी, अध्यक्ष मो साजिद हुसैन, सचिव नेमचंद महतो, कोषाध्यक्ष डेगलाल महतो, चेतलाल मंडल ने कहा कि गंदगी से कई तरह के रोगों का प्रसार होता है। सड़क पर जगह-जगह जलजमाव से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोग इससे त्रस्त हैं। समस्या से मुखिया एवं पंसस को अवगत कराया गया है। इस अभियान के बावजूद गंदगी पसंद नहीं माने तो उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मुखिया महेंद्र बरनवाल, किशोरी बरनवाल, पंसस प्रतिनिधि लखन महतो, पंसस गणेश साव, रोहित राम, रोहितलाल महतो, सीताराम बरनवाल, मो अब्बास अंसारी, विजय रजक, रंजीत कुमार शर्मा, दशरथ महतो, किशोर शर्मा, मनीष बरनवाल, संतोष कुमार शर्मा, सागर कुमार मंडल, घनश्याम प्रजापति, नारायण महतो, पवन प्रजापति, संजय महतो, समेत कई लोग शामिल रहे।