Barkagaon News: बड़कागांव प्रखंड के चंदौल पंचायत में स्थित लकुरा कर्माटांड़ में बिरहोर कॉलोनी की स्थिति को सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं बड़कागांव पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन ने जायजा लिया। इस दौरान बिरहोर टोला में कई समस्याएं देखने को मिला।
मौके पर लक्ष्मी बिरहोरिन एवं उनके बच्चे को गरम कपड़ा और कुछ खाद्य सामग्री दिया गया।जायजा लेने के क्रम में लक्ष्मी बिरहोरिन के एक हाथ में जख्म के साथ काफी सूजन देखा गया, जिसको वह छुपा रही थी। जिसे लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन एवं सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उनकी स्थिति को सुधार करने के लिए हजारीबाग उप विकास आयुक्त को दूरभाष से संपर्क कर सारी समस्याओं से अवगत कराया। और हजारीबाग उप विकास आयुक्त त्वरित संज्ञान लेते हुए बड़कागांव प्रखंड प्रशासन को उनके लिए सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया। तथा बड़कागांव चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार तत्काल एक मेडिकल टीम बनाकर सभी बिरहोर का प्राथमिक उपचार करवाया । लक्ष्मी बिरहोरिन को एंबुलेंस से बड़कागांव अस्पताल लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया।