Monday, March 10, 2025
HomeभारतBishnugarh News: भूमि विवाद में मारपीट की घटना में चार लोग घायल

Bishnugarh News: भूमि विवाद में मारपीट की घटना में चार लोग घायल

Bishnugarh News: गोहाल निर्माण के दौरान भूमि विवाद में शुक्रवार को प्रखंड के बरांय गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के करीब चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि एक पक्ष द्वारा मवेशियों को रखने के लिए गोहाल का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान गोहाल के लिए खड़ी की जा रही दीवार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस मे गोतिया हैं।

विवाद बढ़ते-बढ़ते घटना मारपीट में बदल गई। जिसमें एक पक्ष के अशोक साव, सोमर साव दोनों के पिता रघु साव, भीम साव तथा दूसरे पक्ष के मन्नू कुमार पिता काली साव समेत अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग विष्णुगढ़ थाना पहुंचे तथा शिकायत की। पुलिस ने घायलों को सर्वप्रथम इलाज के विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। इनमें प्राथमिक उपचार के बाद अशोक साव तथा मन्नू कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल घटना की छानबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular