Bishnugarh News: प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गुरूवार को जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत बाबा साहेब डॉ आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला गया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी के नेतृत्व में निकाले गए सम्मान मार्च में कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के भी कार्यकर्ता शामिल हुए।
हॉस्पीटल चौक से इसकी शुरूआत हुई। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आरक्षण समाप्त करने की साजिश के तहत संविधान को बदलने की कोशिश में जुटी है। संविधान में फेरबदल को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका जवाब देश की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को दे दिया है। इसके बावजूद बैशाखी पर चल रही सरकार अब बाबा साहेब पर अनर्गल बयानबाजी कर उन्हें अपमानित करने का काम रही है। इसका उदाहरण गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहेब के प्रति दिया गया वक्तव्य है। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी अपमानित करने में जुटी है। कांग्रेस पार्टी इसका जोरदार प्रतिकार करती है।
भाजपा के संविधान बदलने समेत अन्य नापाक मंसूबे को नाकाम किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी और डॉ आंबेडकर का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान समेत कई तरह के नारे लगाए। मार्च में सुरेंद्र मिश्र, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, रामजन्म राय, हीरामन महतो, गुरू प्रसाद साव, गुलाब राम, मनोज रविदास, शिव प्रसाद लाहकार, हेमलाल साव, करीम अंसारी, मेराज सरवर, हसन अंसारी, तैयब अंसारी, इकरार अंसारी, इजराइल अंसारी, कुद्दुस अंसारी, अली हुसैन, करीमुद्दीन अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, जाकिर हुसैन, मजबूल अंसारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।