Barkagaon News: सिकरी में बसंत नारायण सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। बसंत नारायण सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह को भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों का आधारस्तंभ बताते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक महान नेता, विद्वान और दूरदर्शी व्यक्तित्व खो दिया है। वहीं सत्येंद्र पासवान ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश ने आर्थिक प्रगति के क्षेत्र मे अनेकों मील के पत्थर हासिल किए। उनकी सहजता, सरलता और ज्ञान का देशवासियों पर गहरा प्रभाव पड़ा। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार और समर्थकों के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कीं और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. मनमोहन सिंह, जो 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, अपने समय में कई ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों और नीतियों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
मौके पर कैलाश पांडेय, हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण गुप्ता, स्वरूप नारायण सिंह,जय नारायण सिंह, अशोक गुप्ता, बजरंग गुप्ता, रामचंद्र साहू, भोला महतो, जोगेंद्र महतो, चंद्रनाथ महतो, फूलचंद गिरी, अरुण कुमार महतो, योगेश्वर सिंह, युगेश्वर महतो, शिव शंकर ठाकुर, अर्जुन पांडेय, नरेश गुप्ता, योगेंद्र महतो, अमन गुप्ता, पृथ्वीराज गुप्ता, संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रामप्रसाद महतो, जगन्नाथ महतो, जितेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, रमेश कुमार, पचल महतो, अरुण राना, अजय गुप्ता, बीरबल पासवान, रमेश कुमार, कन्हाई साव, सुखदेव पासवान, उदय सिंह, धनेश्वर राम, अनुज राम, बंसी राम, महावीर साहू, नरेन्द्र सिंह, रामप्रसाद महतो, अवधेश साव, विकास सिंह, महावीर साहू, बंधु गुप्ता, योगेश्वर साहू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।