Tuesday, March 11, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News: नो एंट्री में भारी वाहन के प्रवेश से ग्रामीणों में...

Barkagaon News: नो एंट्री में भारी वाहन के प्रवेश से ग्रामीणों में आक्रोश

Barkagaon News: बड़कागांव मुख्य चौक में इन दिनों नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इन भारी वाहनों के कारण बड़कागांव में आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होते रहती है, जिसमें अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है। नो एंट्री का सही से पालन नहीं होने के कारण बड़कागांव मुख्य चौक में ग्रामीण सड़क पर उतारकर खुद भारी वाहनों को रोक कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं। ग्रामीण एवं व्यापारी वर्ग के लोगों का कहना है कि अहले सुबह से ही बच्चे ट्यूशन एवं अपने-अपने शिक्षण संस्थान अध्ययन के लिए आने-जाने लगते हैं और इन भारी वाहनों का तेज गति से नो एंट्री में प्रवेश होने से विद्यार्थियों के साथ बड़ी दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। ये भारी वाहन दिन में भी बेपरवाह होकर बड़कागांव के भीड़भाड़ वाली सड़क से होकर गुजरते रहते हैं।

जिस कारण दिन में काफी लंबी सड़क जाम की समस्याओं से ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। कई बार लंबे समय तक मरीज से भरी एंबुलेंस को भी जाम छूटने का इंतजार करना पड़ता है, इसलिए नो एंट्री का शक्ति से पालन होने के लिए बड़कागांव पुलिस प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि कोई भी आम ग्रामीण या विद्यार्थी बड़ी वाहनों के चपेट में ना आए और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर एवं सिविल सोसाइटी बड़कागांव के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से सख्ती के साथ नो एंट्री के नियमों का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular