अपार समर्थन के लिए जनता को कोटि-कोटि नमन : रोशन लाल
Barkagaon News : एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी की 15 वर्षों की तपस्या के बाद हुई जीत जश्न में तब्दील हो गया। विजय होने के दूसरे दिन रविवार को बड़कागांव में गाजे बाजे गर्म जोशी के साथ रोशन लाल चौधरी का स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता झंडा लिए जुलूस में शामिल हुए। खुले जीप से विधायक रोशन लाल चौधरी ने जनता का जीत के लिए आभार व्यक्त करते हुए अभिवादन किया। इस दौरान फूल माला से श्री चौधरी को लाद दिया गया। जुलूस बड़का गांव प्रखंड के कई विशिष्ट स्थान से गुजरा जहां देखने वालों की काफी भीड़ देखी गई। रोशन लाल ने सफलता का श्रेय विधानसभा क्षेत्र की देव तुल्य जनता को दिया ,कहा की यह संपूर्ण रूप से जनता की विजय है। मेरा प्रयास होगा कि जनता की हितों का निरंतर ख्याल रख सकूं। क्षेत्र में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान रहेगा।
जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, आजसू आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कोलेश्वर गंझु, सोहनलाल मेहता, रामपति राम, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, उप प्रमुख वचन देव कुमार, संदीप कुशवाहा, तपेश्वर कुमार तापस, किशोर राणा, राजा खान, मनीष पांडे, शिबू मेहता, भोला दांगी, गौतम वर्मा , मनोज दांगी, रवि राम, विनोद राम, सूरज कुमार मेवालाल नाग, इंद्र भूषण , नरेश साहू ,नरसिंह प्रसाद, अरुण मालाकार, बैजनाथ साव, प्रदीप महतो, तिला साहू, उर्मिला देवी, अनीता देवी, रामचंद्र साव, लीलाधन साव, सनीत महतो, गोपाल प्रजापति, के अलावा सैकड़ो भाजपा एवं आजसू कार्यकर्ता शामिल थे।