- किसानों से ₹250 क्विंटल धान की खरीदारी की जाएगी एवं प्रोत्साहन के रूप में प्रति क्विंटल ₹100 बोनस दिया जाएगा
Barkagaon News: बड़कागांव प्रखंड के पंचायत में 11 धान क्रय केंद्रों का शुभारंभ रविवार को किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक रोशन लाल चौधरी ने निर्धारित धान क्रय केंद्रों में जाकर विधिवत उद्घाटन किया । बड़कागांव पश्चिमी पंचायत पैक्स भवन में पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश महतो एवं नयाटांड़ धान क्रय केंद्र में पैक्स अध्यक्ष खेमलाल महतो के नेतृत्व के नेतृत्व में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन रोशन लाल चौधरी के हाथों फीता काटकर किया गया।
किसानों को जानकारी दी गई की ₹2300 क्विंटल धान की खरीदारी की जाएगी इसके अलावा किसानों को प्रति क्विंटल ₹100 प्रोत्साहन के रूप में बोनस राशि भी दिया जाएगा।
पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव महतो, उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ,दिनेश प्रसाद, नयाटांड़ पैक्स अध्यक्ष खेमलाल महतो, संदीप कुशवाह, तपेश्वर कुमार तापस, राजू सोनी, मनोज दांगी, अरविंद मिश्रा, प्रवीण कुमार, किशोर कुमार, गणेश महतो, मनोज दांगी, सिकंदर प्रसाद, श्याम सुंदर कुमार ,हेमराज कुमार ,उमेश सिंहा ,यदु प्रसाद दांगी कुशवाहा, टिकेश्वर कुमार, अमित कुमार, पूर्व बैंक प्रबंधक उमेश कुमार सिंह, चमन महतो ,तिलकनाथ महतो, गंगाधर प्रसाद ,सुनील कुमार, विनय कुमार, प्रताप भूषण ,बैजनाथ महतो के अलावा आज कई लोग उपस्थित थे।