Monday, March 10, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News: बादम में पंचबहिनी माता मंदिर में मकर संक्रांति मेला...

Barkagaon News: बादम में पंचबहिनी माता मंदिर में मकर संक्रांति मेला व आर्केस्ट्रा का विधायक ने किया उद्घाटन

Barkagaon News: बादम स्थित पंचबहिनी माता मंदिर में तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा का उद्घाटन विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुखिया बासुदेव यादव, आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, सोहनलाल मेहता, जय मां पंचवाहिनी माता स्थान मकर संक्रांति मेला समिति के संरक्षक अध्यक्ष सचिव व पदाधिकारीगण मौजूद रहे। मेले में बड़कागांव करेडारी, दूर दराज के लोग पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना की पुर्ती के लिए स्नान ध्यान कर पुजा अर्चना करते हैं।

मान्यता है कि यहां स्नान करने से चर्म रोग ठीक होता व अन्य मनोकामना पूरी होती है। श्रद्धालु यहां प्रसाद के रुप में छोटे छोटे पत्थरों को प्रसाद स्वरूप चढ़ाते हैं।इस मेले में एक से बढ़कर एक आकर्षक झुलें व रंग बिरंगी खिलौने व मिठाईयों की दुकान सजी है। हजारों की संख्या में मेले में पहुंचे लोग मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा में झुमते दिखे।

मेला को सफल बनाने में मुखिया बासुदेव यादव, जय मां पंचवाहिनी माता स्थान बादम मकर संक्रांति पुजा समिति के अध्यक्ष जागेश्वर कुमार , सचिव गोबिंद महतो, कोषाध्यक्ष कनहाय महतो के अलावे ग्राम अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष व पुजा समिति के संरक्षक व गणमान्य ग्रामीणों की अहम भूमिका रही वहीं शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular