Tuesday, March 11, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई

Barkagaon News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई

Barkagaon News: बड़कागांव के विभिन्न बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया । बड़कागांव पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी ने बड़का गांव पूर्वी के बरवाडीह ग्राम में एवं महुगांई कला ग्राम में बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ जन्म दिवस मनाया एवं उनके जीवनकाल की उपलब्धियों पर चर्चा किया गया । कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर सामूहिक रूप से जन्मदिवस मनाया तथा लोगों के बीच में मिठाई एवं चॉकलेट वितरण किया। आदित्य साहू सोनी ने कहा कि देश की विकास में अटल बिहारी वाजपेई की योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष के साथ महामंत्री नरसिंह प्रसाद ,किशोर राणा, कैलाश राणा, राजकिशोर साव, तिला नाथ साव, काली नाथ गुप्ता, कृष्णा साव कजरू साव, सम्मिलित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular