Thursday, February 19, 2026
HomeभारतBarhi News: रेलवे ब्रिज पर कंटीली झाड़ियों से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

Barhi News: रेलवे ब्रिज पर कंटीली झाड़ियों से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण बढ़ी झाड़ियां, राहगीर परेशान

Barhi News: बरही गया रोड में स्थित रेलवे ब्रिज पर दोनों तरफ से कंटीली झाड़ियां राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। 24 घंटे छोटे – बड़े वाहनों का आवागमन होने वाले इस ब्रिज पर कंटीली झाड़ियों का भरमार है। जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोग बताते है कि इस ब्रिज की चौड़ाई टू लाइन होने के कारण जब भी वाहन दोनों और से आते है तब बाइक और साइकिल सवार को खड़ा हो जाना पड़ता है ताकि कंटीली झाड़ियों में फंसकर कहीं घायल ना हो जाए।

Read Also- बरही : सड़क किनारे बैठे सब्जी विक्रेता एवं नो पार्किंग जोन में लगे ठेला को प्रशासन ने हटाया

विभागीय अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण इन झाड़ियों को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। टोल टैक्स वसूलने वाले अधिकारियों की और से लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। ब्रिज पर बाइक और साइकिल सवार के लिए सुरक्षा के लिहाज से कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द कंटीली झाड़ियों को हटाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकें और बाइक और साइकिल सवार एवं पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular