Saturday, February 28, 2026
HomeLatest NewsBarhi News : वेक्टर क्लासेस ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

Barhi News : वेक्टर क्लासेस ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

  • समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प : निदेशक

Barhi News : हजारीबाग रोड में स्थित वेक्टर क्लासेस में मनाई गई। इस दौरान संस्थान के बच्चों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर फूल अर्पण कर उनके विचारों को याद किया और छात्रों ने उनके विचारों को और उद्देश्यों को जन-जन पहुंचने के लिए संकल्प लिया। संस्थान निदेशक दीपक गुप्ता ने कहा कि भारत की पहली महिला शिक्षिका , नारी मुक्ति आन्दोलन की प्रणेता, महान समाजसेविका महात्मा सावित्री बाई फुले का जन्म दिवस पुरे हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया गया। 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई जाती है. यह दिन भारत सामाजिक क्रांति की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को समर्पित है।

इस दौरान संस्थान के शिक्षक राजेश कुमार, दामोदर शर्मा, सुरेंद्र मंडल, स्नेहा सिंह, अमित शाह, आनंद कुमार, आशीष कुमार, लोक कुमार, सन्नी सिंह, सिया गुप्ता मनीषा कुमारी, पायल कुमारी, रानी कुमारी, दिव्या कुमारी एवं चांदनी कुमारी सहित संस्थान के कई छात्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular