- निदेशक सकलदेव यादव ने असहाय एवं वृद्ध महिलाओं के बीच किया कंबल का वितरण
Barhi News : बरही प्रखंड अंतर्गत दुल्माहा पंचायत के चंदननगर में संचालित आस्था पब्लिक स्कूल में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सकलदेव यादव ने झंडोतोलन कर समस्त बरही वासियों को बधाई दी। इस दौरान स्थानीय मुखिया नारायण यादव भी शामिल हुए। वहीं निदेशक सकलदेव यादव ने दर्जनों असहाय एवं गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस दौरान विद्यालय के निदेशक सकलदेव यादव ने बताया कि यह दिन हमारे देश का संविधान लागू होने और भारत को स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में घोषित किए जाने का भी प्रतीक है। मौके पर वार्ड सदस्य रामस्वरूफ पासवान, युवा समाजसेवी सागर चंद्रवंशी, संजय यादव, नरेश यादव, आशिफ अंसारी, सुरेश पंडित, योगाचार्य शिव कुमार पांडेय, सुधीर यादव, रिंकू साव, राजू साव, संतोष यादव, पवन यादव, सरयू यादव एवं विजय भुइयां समेत विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।