Thursday, February 19, 2026
HomeLatest NewsBarhi News: अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का विधायक ने किया...

Barhi News: अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ

  • विधायक मनोज कुमार यादव ने सभी निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
  • 2025 तक बरही को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य : मनोज कुमार यादव

Barhi News: बरही अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका संचालन अपेम अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो, जिला जिप उपाध्यक्ष यादव, एमओ संजय यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राज सिंह चौहान, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता एवं अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेंद्र रजक शामिल हुए। जिसका उद्घाटन सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने विस्तार पूर्वक टीबी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में कुल 4813 मरीजों का जांच किया गया। जिसमें 168 मरीजों पाए गए, जहां इलाज के बाद 142 ठीक हुए, 07 की मौत और 02 मरीज दवा खाना छोड़ दिए। इस प्रकार से 85 प्रतिशत मरीज पोषण युक्त आहार मिलने से टीबी को हराने में सफल हुए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रखंड के 9 पंचायत करसो, रसोइया धमना, बरही पूर्वी, बरही पश्चिमी, कोनरा, धनवार, बरसोत एवं विजैया टीबी मुक्त पंचायत है जो हम सभी के लिए काफी गौरव की बात है।

वहीं मौके पर मौजूद निक्षय मित्रों की विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि 7 दिसंबर से 24 मार्च 2025 तक चलने वाले 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत बरही एवं पदमा के 157 गांव में शिविर लगाया जाएगा। जिसके लिए 23 मेडिकल ऑफिसर, 45 सीएचओ एवं एएनएम, वॉलिंटर 77 एवं 243 सहिया दीदी कार्य करेंगी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष पर भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान को सफल करने में कॉरपोरेट कंपनियों को शामिल होना है। साथ ही साथ उन्होंने सभी सक्षम व्यवसायियों से अपील किया कि निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त भारत बनाने में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं। वहीं कार्यक्रम के अंत में टीबी को मात देकर घर लौटे लोगों को विधायक ने फूल माला पहनाकर भी स्वागत किया।

मौके पर बीपीएम नारायण राम, दंत चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार, मैन्युफैक्चर एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष पी.के गर्ग, मुखिया नीलम देवी, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम, मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, बिजेंदर सोनी, सुधांशु कुमार, युगल यादव, अशोक यादव, महेंद्र दुबे, डॉ संगीता चौधरी, डॉ सुनील दत्ता एवं मो शमशाद समेत अस्पताल के दर्जनों एएनएम एवं सैकड़ों सहिया मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular