Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsBarhi News : घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Barhi News : घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Barhi News : बरही में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गिरते तापमान और सर्द हवाओं से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आ रहा है। घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर असर देखने को मिल रहा है। घर से बाहर निकलते वक्त लोग गर्म कपड़ों के जरिए ठंड से बचाव के प्रयास कर रहे है। वहीं जगह – जगह लोग अलाव तापते भी नजर आ रहे है।

मौसम जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही सर्दी के सितम के बीच लोग अलाव के जरिए कड़ाके की ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है। या यूं कहे कि इस शीतलहर के मौसम में अलाव ही लोगों के लिए सहारा बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी घर से निकलकर आवागमन करने वाले लोगों कर लिए हो रही है। एक तरफ कोहरे की मार और दूसरी तरफ हवाएं लोगों के लिए आफत बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular