Barhi News : बरही प्रखंड अंतर्गत बसरिया पंचायत में मुखिया नीलम देवी एवं पंसस सुमिया देवी ने 130 गरीब, असहाय एवं वृद्ध व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान मुखिया नीलम देवी ने कहा कि इस ठिठुरन भरी ठंड में लोगों के बीच कंबल वरदान साबित होगा। साथ ही साथ पंचायत के लोगों से अपील किया कि इस भीषण ठंड में अनावश्यक घर से बाहर ना निकले अगर बहुत जरूरी काम हो तभी गर्म कपड़ा पहनकर घर से बाहर निकले।
इस दौरान पंचायत सचिव ललिता देवी, पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, पंसस प्रतिनिधि कामेश्वर रविदास, उपमुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, समाजसेवी नागेश्वर रजक, वार्ड सदस्यों में नजमा खातून, मिनेश शर्मा, देवंती देवी, रेणु देवी, मीणा देवी, रिंकी देवी एवं रमेश रविदास समेत सैकड़ो महिला एवं पुरुष मौजूद थे।