Friday, January 16, 2026
HomeLatest NewsBarhi News: ब्रह्मा विद्या विहंगम योग ने किया साप्ताहिक सत्संग गोष्ठी...

Barhi News: ब्रह्मा विद्या विहंगम योग ने किया साप्ताहिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन

Barhi News: ब्रह्मा विद्या विहंगम योग द्वारा गुरु बहन सुनीता देवी के आवास पर साप्ताहिक सत्संग गोष्ठी का आयोजन मियां गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महेश प्रसाद एवं संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया। जहां ॐ कार ध्वनि, स्वागत गान, मंगल गान, माल्यार्पण एवं उद्घोष सामूहिक रूप से किया गया। साथ ही ज्ञान गुदड़ी कृष्णा कुमार गुप्ता, स्वर्वेद पाठ प्रदीप सिंह, भजन सुनीता देवी एवं प्रदीप सिंह, प्रवचन उपेंद्र पांडेय एवं डॉ महेश ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान सत्संग में मौजूद सभी गुरु भाई एवं बहनों को ब्रह्मा विद्या विहंगम योग को विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर मुस्कान कुमारी, मानशी कुमारी, भारती देवी, समुंदरी देवी, मनोज केशरी, नेहा ममरी, चांदनी देवी, सुनीता एवं बिमला देवी समेत कई अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular