Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsBarhi News: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

Barhi News: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक

Barhi News: बरही प्रखंड अंतर्गत पंचमाधव स्थित सत्संग भवन में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपाइयों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव एवं संचालन बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी ने किया। वहीं बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रवासी पदाधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। बैठक में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के प्रवासी पदाधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 14 जनवरी तक बरही विधानसभा के सभी बूथों में करीब एक लाख से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के सक्रिय सदस्य बन पाएंगे।

मौके पर अर्जुन रविदास, मुन्ना यादव, इंद्रदेव यादव, कांति देवी, रामजी यादव, केदार राणा, मोहन हांसदा, पंकज कुमार राम, बिनोद यादव, केदार यादव, संजय यादव, मनोज केशरी, ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, जितेंद्र पंडित, दिनेश कुमार, विजय राणा, संतोष यादव एवं अभिषेक केशरी मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular