Tuesday, February 4, 2025
HomeLatest NewsBarhi News : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति...

Barhi News : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत

Barhi News : बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ाहर के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनु यादव उम्र करीब 70 वर्ष पिता स्व मनोहर यादव पेटादरी निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अपनी बेटी के घर केदारूत जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक सदर वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के मदद से घायल व्यक्ति को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद बरही पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular