Monday, March 10, 2025
HomeLatest Newsबाबूलाल मरांडी बने भाजपा विधायक दल के नेता, बरही विधायक ने दी...

बाबूलाल मरांडी बने भाजपा विधायक दल के नेता, बरही विधायक ने दी बधाई

Ranchi: झारखंड में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया। इस अवसर पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का अनुभव और नेतृत्व क्षमता भाजपा को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि मरांडी जी के नेतृत्व में भाजपा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी और झारखंड के विकास को नई दिशा देगी।

बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा के बाद पूरे राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। भाजपा ने यह संकेत दिया है कि मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बरही में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। विधायक मनोज यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी जताई और कहा कि भाजपा अब और अधिक संगठित होकर झारखंड के लोगों के लिए काम करेगी।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाने से पार्टी को आदिवासी वोटबैंक के साथ-साथ आम जनता का भी समर्थन मिलेगा। बरही विधायक ने उम्मीद जताई कि भाजपा उनके नेतृत्व में झारखंड के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और जनता की समस्याओं को सशक्त रूप से उठाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular