Monday, March 10, 2025
HomeLatest NewsBarkagaon News: गुरदयाल महतो की जयंती एवं बालिका उच्च विद्यालय का स्थापना...

Barkagaon News: गुरदयाल महतो की जयंती एवं बालिका उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया

  • बड़कागांव में शिक्षा का अलख जगाने के लिए गुरुदयाल महतो की योगदान को बुलाया नहीं जा सकता – पूर्व विधायक

Barkagaon News: पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो की जयंती सह बालिका उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। गुरुदयाल महतो की जयंती के मौके पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न गांव में प्रभात फेरी निकाली । इस दौरान जीडीएम चौक स्थित गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया ।

तत्पश्चात बालिका उच्च विद्यालय में सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमेश साव एवं संचालन प्राचार्य राम लखन महतो, छात्र माही कुमारी व निर्जला कुमारी ने संयुक्त रूप से की।बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किए गए थे बेहतर करने वाले मॉडल का चयनित किया गया है। एवं गुरदयाल महतो के तस्वीर में अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि भाकपा के प्रदेश सचिव सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि गुरुदयाल महतो द्वारा बड़कागांव के संवारने में गुरदयाल महतो का ,योगदान रहा है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा का अलख जगाने वाले गुरुदयाल महतो का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

बड़कागांव क्षेत्र में शिक्षा का ज्योत जलाया, जिसमे बेटे से बढ़कर बेटियां पढ़कर अपना हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। सचिव प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार ने कहा बालिका उच्च विद्यालय सह प्लस 2 उच्च विद्यालय को झारखंड सरकार से स्थाई प्रस्वीकृति प्राप्त हो गई है। मौके पर उप प्रमुख वचन देव कुमार , कर्णपुरा कॉलेज प्राचार्य कीर्ति नाथ महतो, जे एल के एम के प्रत्याशी बालेश्वर कुमार, भाजपा पिछड़ी जाति जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर बालेश्वर महतो, सचिव प्रो सुरेंद्र कुशवाहा, बालेश्वर महतो, मुकुटधारी महतो, पूर्व मुखिया भीखन प्रसाद, मीनू महतो, गिन्नी वर्मा , पूर्व पंसस बासमती कुमारी,शशि कुमार मेहता,प्रोफेसर लाल देव महतो, प्रो किशोर महतो, प्राचार्य राम लखन महतो,शिक्षिका विमली कुमारी, पूर्व प्राचार्य मालती कुमारी, शिक्षक अशोक कुमार, अख्तर हुसैन ,शिक्षिका शोभा कुमारी , कुलदीप कुमार, शंकर कुमार राणा , शंकर कुमार (द्वितीय), मीना कुमारी, नैंसी कुमारी,प्रमिला कुमारी, भाजपा नेता रामपति , अधिवक्ता भानु प्रताप महतो, बैजनाथ महतो समेत अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular