Friday, January 16, 2026
HomeLatest NewsBarkagaon News: राम जानकी मंदिर में प्रेमी युगल जोड़ी की शादी कराई...

Barkagaon News: राम जानकी मंदिर में प्रेमी युगल जोड़ी की शादी कराई गई

Barkagaon News: गुरुवार को बड़कागांव राम जानकी मंदिर परिसर में प्रेमी युगल जोड़ी की शादी कराई गई। युवक बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदौल पंचायत स्थित होरम गांव निवासी बालेश्वर महतो के पुत्र 25 वर्षीय गोविंद कुमार 25 एवं पेटो थाना दारू, हजारीबाग निवासी स्व.प्रेमचंद प्रसाद की पुत्री काजल कुमारी 24 वर्षीय के बीच शादी हुई।

बताया जाता है कि यह प्रेम प्रसंग पिछले 7- 8 वर्षो से चल रहा था।इसी बीच दोनों में खटपट हो गया।लड़की की तरफ से लड़की की मां मसोमत देवंती देवी ने बडकागांव थाना में लिखित आवेदन दिया। जहां दोनों पक्षों के सहमति से राम जानकी स्थित मंदिर में शादी कराई गई।दोनों पक्ष के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular