Monday, March 10, 2025
HomeEntertainmentउद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कर कमलों से हुआ 19वें...

उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के कर कमलों से हुआ 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड का भव्य उद्घाटन

  • पवन सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अंजना सिंह बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  • निशांत उज्जवल की “माई प्राउड ऑफ भोजपुरी” बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

मुंबई, 14 दिसंबर 2024: भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड (BFA) का आयोजन मुंबई में भव्यता के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। उनके साथ मंच पर पद्मभूषण उदित नारायण, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, संरक्षक टीपी अग्रवाल, अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह, अभिनेता कुणाल सिंह, और बिहार के माननीय विधायक विनय बिहारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता ने मंत्री जी का स्वागत करते हुए भोजपुरी सिनेमा के प्रति उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “नंदी जी ने हमेशा भोजपुरी सिनेमा और कलाकारों को समर्थन दिया है। उनका यहां होना पूरी इंडस्ट्री के लिए प्रेरणादायक है।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live Palamu (@livepalamu)

अवॉर्ड्स की सूची:

सर्वश्रेष्ठ फिल्म और मुख्य अवॉर्ड्स:

  1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म: माई प्राइड ऑफ भोजपुरी (निर्माता: निशांत उज्जवल)
  2. सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष): दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (जान लेबू का)
  3. सर्वश्रेष्ठ गायक (महिला): प्रियंका सिंह (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी)
  4. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): पवन सिंह (बेवफ़ा सनम)
  5. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): अंजना सिंह (सिंह साहब द राइजिंग)
  6. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता: यश कुमार
  7. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री: काजल यादव

अन्य प्रमुख पुरस्कार:

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार आर. पांडेय (इश्क)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: रजनीश मिश्रा (विवाह 3)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: अवधेश मिश्रा (विवाह 3)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: निशा तिवारी (दाग एगो लांचन)
  • सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका: जे. नीलम (सेनूर)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी: अरविंद तिवारी (देवरानी जेठानी 01)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक: दिनेश यादव (मिलिए ना मिला रे मन का)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर: संजय कोर्वे (जान लेबू का)

विशेष पुरस्कार और सम्मान:

  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: अरशद अशफाक खान
  • विशेष पुरस्कार: प्रदीप सिंह, रितेश पांडे, अजय गुप्ता, विधायक विनय बिहारी, मनोज कुमार (बिलीव म्यूजिक इंडिया)

सेनूर और एक दिन की सास जैसी सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

यह अवॉर्ड समारोह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुआ। सितारों और गणमान्य अतिथियों से सजा यह मंच मनोरंजन और संस्कृति का अनूठा संगम बना। कलाकारों की परफॉर्मेंस ने शाम को यादगार बना दिया।

उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी सिनेमा का भविष्य उज्ज्वल है और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में वह अपना योगदान देंगे।

19वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड ने इस बार भी यह साबित कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। यह आयोजन सिनेमा की प्रतिभाओं और उपलब्धियों को सम्मानित करने का एक बेहतरीन मंच बन गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular