Friday, January 16, 2026
HomeLatest NewsTatiJhariya News: नहीं थम रही है प्रवासी मजदुर के मौत का सिलसिला

TatiJhariya News: नहीं थम रही है प्रवासी मजदुर के मौत का सिलसिला

  • विसाय के अशोक का राजस्थान में मौत,परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल

TatiJhariya News: टाटीझरिया के एक प्रवासी मजदूर की राजस्थान में मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों एवं गांव में मातम छा गया है। मृतक टाटीझरिया पंचायत के बिशाय निवासी लालो मांझी का 20 वर्षीय पुत्र अशोक मूर्मू है। अशोक ट्रांसमिशन लाईन में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार टावर लगाने के दौरान वह नीचे काम कर रहा था तभी ऊपर टावर से उसपर भारी लोहा गिर गया।

जिसमें उसके गर्दन के पास गहरी चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अशोक मूर्मू तीन महीने पहले टावर लाइन में काम करने के लिए राजस्थान गया हुआ था। मजदूर के मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने पीछे बूढे मां-बाप, तीन भाई और एक बहन सहित भरा पूरा परिवार छोड़ चला गया। सोमवार को राजस्थान से शव उसके गांव बिशाय लाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular