Saturday, January 25, 2025
HomeLatest NewsTatiJhariya News: झरपो पंचायत भवन में क्षेत्र के 120 जरूरतमंदों के बीच...

TatiJhariya News: झरपो पंचायत भवन में क्षेत्र के 120 जरूरतमंदों के बीच मुखिया ने किया कंबल का वितरण

TatiJhariya News: टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के झरपो पंचायत भवन में मुखिया शिबू प्रसाद सोनी की उपस्थिति में शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच 120 कंबल का वितरण 12 वार्ड में जाकर दिया गया जिसमें उपमुखिया राजेंद्र उर्फ राजा और वार्ड सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान मुखिया शिबू प्रसाद सोनी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के गांव के असहाय, वृद्ध, दिव्यांग, जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण ‌‌‌किया गया.

मुखिया ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। वह क्षेत्र में हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयासरत रहते हैं उपमुखिया राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजा ने कहा कि मानव सेवा करना परम धर्म है इस अवसर पर केदार गौरव रवि यादव , गीता देवी ,,अर्जुन राम ,मनोज सिंह ,सहित अन्य उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular