Tuesday, February 4, 2025
HomeLatest NewsTatiJhariya News: टाटीझरिया में प्रखंड स्तरीय रब्बी कार्यशाला में किसान हित की...

TatiJhariya News: टाटीझरिया में प्रखंड स्तरीय रब्बी कार्यशाला में किसान हित की योजनाओं पर चर्चा

TatiJhariya News: झारखंड सरकार कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देशन में शनिवार को प्रखंड सभागार टाटीझरिया में प्रखंड स्तरीय रब्बी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मांडू विधायक तिवारी महतो, प्रमुख संतोष मंडल, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, सीओ नीलू टुडू व अन्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार राय ने किया। विधायक ने कहा किसान सामूहिक निर्णय लेकर रबी की खेती करें। इससे बेहतर पैदावार करने में सफलता मिलेगी।

प्रखंड में रबी फसल का विस्तार लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो रहा है। जिस दिन किसान खरीफ की तरह रबी फसल उत्पादन करने का संकल्प लेंगे, उस दिन से आर्थिक स्थिति में मजबूत होने लगेगी। प्रमुख, उपप्रमुख ने कहा कि आधुनिक खेती के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। बीडीओ और सीओ ने रब्बी फसल से संबंधित कई तरह की जानकारियां कार्यशाला में उपस्थित किसानों को उपलब्ध कराया। जिसमें रब्बी फसल के उत्पादन पर अधिक जोर देने की विधि बताई गई। बीसीओ थियोफिल टुडू ने किसानों को कृषि आधारित स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं आय बढ़ोत्तरी के लिए कृषि पर जोर देने की बात कही। किसानों को रब्बी फसल को लेकर विशेष जानकारी, नैनो यूरिया के प्रयोग एवं फायदे व मिट्टी जांच पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यशाला में मुखिया शिबू प्रसाद सोनी, स्वस्तिका कुमारी, कांति देवी, कैलाशपति सिंह,मिथलेश पाठक, महादेव यादव, उपेंद्र पांडेय, महेश अग्रवाल, राजू यादव, अनिल राणा, अमित मोहन, अशोक यादव, प्रयाग यादव, चोलो प्रजापति, अरूण सिंह, कौलेश्वर मिश्रा, चोलो यादव, दीपचंद यादव, श्याम यादव, किशोर साव, सुरेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी सिंह, पूनम देवी, मुकेश मंडल, प्रिंस सिंह व अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular