TatiJhariya News: भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल ईकाई की बैठक अध्यक्ष कैलाशपति सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन प्रभारी अरविंद कुमार पप्पू उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सदस्यता अभियान को धारदार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा के विकास को लेकर अपनी बात रखी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अपनी कार्य के बदौलत पूरी दुनिया में अपने देश के मान को बढ़ाया है। हमें उनके कार्यों के बारे में जन -जन तक बतलाने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्य समिति सदस्य मिथलेश पाठक ने सदस्यता अभियान की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। कहा कि प्रखंड में 22 दिसंबर को सदस्यता का लॉन्चिंग करना है।
23 और 24 दिसंबर को बूथों पर जाकर बैठक करना है,उस दिन कम से कम 100 सदस्य बूथों पर बनाना है। 25 दिसंबर को अटल जयंती बूथों पर मनाना है। कहा कि प्रखंड में कम से कम 15000 सदस्य बनाना है। प्रमुख संतोष मंडल ने कहा कि हमें देश को परम वैभव तक पहुंचाना है। हमारे प्रखंड के दोनों विधानसभा क्षेत्र में से चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई।
बैठक में राजू यादव,राजेश यादव,रजनीकांत चौधरी,रवि वर्णवाल,,उपेंद्र पांडेय,महेश अग्रवाल,सहदेव यादव,सुरेंद्र प्रसाद,सुरेंद्र राणा,मनीष यादव,सुरेश प्रसाद,जीतन यादव,प्रभु यादव,कृष्ण साव,अनिल प्रसाद,बजरंगी साव,लोकनाथ गोप, पवन राय,उमाशंकर पांडेय,निखिल सिंह,सुशांत सिंह, सुखदेव पांडे,महेश प्रसाद,भोला शर्मा,अरुण साव,ज्योतिष पंडा,शंभू प्रसाद,विजय ठाकुर,कृष्ण प्रसाद,अमित कुमार,परमेश्वर प्रसाद,अशोक सिंह,शंकर प्रसाद,जीवधन प्रसाद,राजेंद्र ,लालचंद प्रसाद,सानू पंडा,संतोष कुमार,जागेश्वर महतो,अजय कुमार कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।