Thursday, April 24, 2025
HomeLatest NewsTatiJhariya News: बिरहोर परिवारों के बीच बीडीओ ने किया कंबल का वितरण

TatiJhariya News: बिरहोर परिवारों के बीच बीडीओ ने किया कंबल का वितरण

TatiJhariya News: टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के खंभवा में बिरहोर परिवारों के बीच बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने कंबल का वितरण किया। बीडीओ ने कहा कि लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।

बीडीओ ने कहा कि दर्जनों बिरहर परिवार के बीच कम्बल वितरण कर उन्हें ठंड से बचने के लिए जागरूक किया। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया से कंबल वितरण के लिए सूची मांगी गई है। जल्द ही सभी पंचायतों में कंबल वितरित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular