Friday, January 30, 2026
HomeLatest NewsTatiJhariya News : विवेकानंद विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

TatiJhariya News : विवेकानंद विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

TatiJhariya News: टाटीझरिया अंतर्गत ग्राम मंडपा में स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर धरमपुर विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ के दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख संतोष मंडल ,प्रखंड विकास पदाधिकारी रश्मि खुशबू मिंज, मुखिया श्रीमती कांति देवी, मिथिलेश पाठक, राजू यादव, महेश अग्रवाल,अर्जुन मिस्री शामिल हुए।

प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा खेलकूद से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है पढ़ाई के साथ शिक्षा भी जरूरी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में भागीदारी बन अपने हौसला को बढ़ाने के लिए संदेश दिया। वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम तीन दिनों तक विभिन्न प्रकार के दौड़ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता हाउस के अनुसार विजेता का चयन पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय में तीरंदाजी राइफल शूटिंग मटका रेस जलेबी रस समेत कई प्रकार का खेल का आयोजन किया गया। सभी खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्देशक मुकेश साव,बब्लु प्रजापति, शम्भु साव,जैनुल अंसारी,मिथलेश प्रसाद,रवि सोनी समेत विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं का योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular