Kanhachatti News: प्रखण्ड के राजपुर में रविवार को पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटु सिह ने धान क्रय केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष विजय साहू के साथ दर्जनों किसान त्रिभुवन सिंह,नवल किशोर सिन्हा,प्रकाश राम,गणेश राणा,टुनटुन राम,कुलदीप साव,प्रवेश राम,मनीष दांगी,अरविंद राणा आदि रहे उपस्थित।
मुखिया ने किसानों से आग्रह किया कि आप दलाल,बिचौलिए के चक्कर में पड़ कर औने–पौने दाम में अपने धान को नहीं बेचें।आप अपने मेहनत की उपज धान को धानप्राप्ति केंद्र में जाकर ही दें।उक्त केंद्र में प्रखंड के किसानों का धान लिया जाएगा।