Saturday, July 26, 2025
HomeLatest News28 नवंबर को हेमंत सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोरहाबादी मैदान...

28 नवंबर को हेमंत सोरेन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोरहाबादी मैदान में होगा भव्य समारोह

हेमंत सोरेन एक बार फिर 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ ले सकते है। सूत्रों के मुताबिक इस समारोह में ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव एवं दीपांकर भट्टाचार्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में हो सकता है।

शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के साथी शामिल हो सकते है। इस बीच इंडिया ब्लॉक के भीतर सरकार बनाने की कोशिश तेज हो गई है। आज ही ब्लॉक के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। बीते दिन झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आए है जिसमें एक बार फिर सत्ताधारी गठबंधन पर लोगों ने आस्था जताई है। 81 में से 56 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में गई जबकि एनडीए को मात्र 24 और अन्य के खाते में 1 सीट गई है। जेएमएम ने सबसे ज्यादा 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 16 राजद ने 4 और सीपीआई ने 2 सीटों कर कब्जा जमाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular