Tuesday, February 4, 2025
HomeLatest Newsजनसभा में समस्याओं श्री सतीश लूथरा को बताने उमड़ा जन सैलाब सकुरबस्ती...

जनसभा में समस्याओं श्री सतीश लूथरा को बताने उमड़ा जन सैलाब सकुरबस्ती में गूंजा विकास का मुद्दा, श्री सतीश लूथरा ने दिया बड़ा आश्वासन

दिल्ली, 7 जनवरी 2025: शकुरबस्ती के सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता श्री सतीश लूथरा ने सोमवार की देर संध्या स्थानीय समस्याओं पर चर्चा के लिए सीमेंट साइडिंग ई ब्लॉक में जनसभा का आयोजन किया। इस सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, समाजसेवी और युवा शामिल हुए। यहाँ के स्थानीय लोगों ने श्री लूथरा जी के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं जैसे खस्ताहालत सफाई व्यवस्था, सीवेज की समस्या और जनसुरक्षा को रखा।

जनसभा में श्री लूथरा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “यह आयोजन जनता की समस्याओं को समझने के लिए किया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा हो रही इस क्षेत्र के प्रति अनदेखी से लोग परेशान व दुखी हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का हम प्रयास करेंगे।

लूथरा जी ने कहा, कांग्रेस जो कहती है  वो करती है। कांग्रेस पार्टी जब आप लोगों के सहयोग से सत्ता में आएगी तो  महिलाओं के सम्मान में “प्यारी दीदी योजना” लाएगी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने रु. 2500 दिए जाएंगे सभा में।

सभा के दौरान श्री लूथरा ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त होता है, तो इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें और क्षेत्र के विकास में योगदान दें। जनसभा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने एक सकारात्मक संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular