Tuesday, February 18, 2025
HomeLatest Newsसंविधान गौरव अभियान: हजारीबाग में ऐतिहासिक आयोजन, संविधान की महानता पर हुआ...

संविधान गौरव अभियान: हजारीबाग में ऐतिहासिक आयोजन, संविधान की महानता पर हुआ विमर्श

भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग इकाई के द्वारा सोमवार को हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवासीय कार्यालय में आयोजित संविधान गौरव अभियान ऐतिहासिक और भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय संविधान की महानता और उसकी रचना में शामिल महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने और आम जनता के बीच संविधान की भावना को प्रचारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की जबकि मंच संचालन जिला किसान मौर्चा अध्यक्ष इद्रनारायाण कुशवाहा व धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द सिकरवार ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे। साथ ही हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल भी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, बरही विधायक मनोज कुमार यादव और बरकट्ठा विधायक अमित यादव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवासीय कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व को समझाना और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना था।

मुख्य अतिथि संजय सेठ ने कहा की मुख्य अतिथि संजय सेठ ने कहा की* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राज्य रक्षा मंत्री माननीय संजय सेठ ने संविधान गौरव अभियान के अवसर पर कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। यह वह आधार है, जिसने हमारे देश को एक सशक्त और समावेशी राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, और संविधान सभा के अन्य सदस्यों ने जो दूरदर्शिता और समर्पण दिखाया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। उनका योगदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। श्री सेठ ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमारे संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता, समानता, और न्याय जैसे अधिकार दिए हैं। लेकिन यह भी हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने कर्तव्यों को न भूलें। एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब हर नागरिक संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा हमें गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। संविधान गौरव अभियान इस दिशा में एक बड़ा कदम है। यह हमारे कार्यकर्ताओं को संविधान की भावना को आत्मसात करने और इसे देश के हर नागरिक तक पहुँचाने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। श्री सेठ ने अंत में यह भी कहा, “आज हमें यह प्रण लेना चाहिए कि संविधान के आदर्शों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने राष्ट्र की सेवा करेंगे और इसे विश्व के अग्रणी राष्ट्रों की श्रेणी में ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

बरही विधायक मनोज यादव ने कहा की* भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह हमें समानता, न्याय और अधिकार देता है, लेकिन साथ ही हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। हमें मिलकर संविधान के आदर्शों को संरक्षित और प्रचारित करना चाहिए, ताकि हर नागरिक इसका महत्व समझ सके।”

बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा संविधान न केवल हमारे अधिकारों की गारंटी देता है, बल्कि यह भारत के हर वर्ग और समुदाय के बीच एकता और समानता को मजबूत करता है। इसकी महानता को जन-जन तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। इसके आदर्शों पर चलकर ही हम अपने देश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा सकते हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular