- मध्य विद्यालय सेल्हारा का उच्च विद्यालय में जल्द होगा अपग्रेडेशन : मनोज यादव
Chauparan News : बरही विधायक मनोज कुमार यादव क्षेत्र भ्रमण के दौरान मध्य विद्यालय सेलहारा पहुँचे। जहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही शिक्षक – शिक्षिकाओं से मिलकर शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं स्थानीय मुखिया अनिता देवी व उपमुखिया प्रवीण सिंह ने अंगवस्त्र देकर विधायक को जीत की बधाई दी।
प्राचार्य रामखेलावन रविदास, शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा, जन्मजेय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कैलाश पासवान ने विद्यालय को सामूहिक रूप मांग पत्र सौंपा। जिस पर विधायक ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से मिलकर जल्द सेल्हारा स्कूल का अपग्रेडेशन के लिए पहल करूंगा। बच्चो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आप अपने माता – पिता के साथ – साथ देश के भविष्य है। खेलकूद के साथ पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पढाई के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में भी भाग लेते हैं उनका बौद्धिक, शारिरिक व मानसिक रूप से बेहतर विकास होता है। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, बिनोद यादव, सचिन पासवान, शिक्षक राकेश कुमार, डैजी सिंह, रागिनी सिंह एवं राजेन्द्र राम सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।